
चुटका निर्माण के सवालों पर व्यापक विमर्श हो
चुटका परमाणु विरोधी संघर्ष समिति के दादू लाल कुङापे और मीरा बाई मरावी तथा बरगी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संघ के राज कुमार सिन्हा ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि चुटका परमाणु संयंत्र निर्माण में तेजी लाने की खबर से क्षेत्र में हलचल शुरू हो गया है। परियोजना को लेकर संगठन और विशेषज्ञों द...